Friday, November 25, 2011

" आइये विचार करें दोष / गलती / त्रुटि आखिर क्या है ? "

@ गलती करने में कोई गलती नहीं है ।

@ गलती करने से डरना सबसे बडी गलती है । — एल्बर्ट हब्बार्ड

@ गलती करने का सीधा सा मतलब है कि आप तेजी से सीख रहे हैं ।

@ बहुत सी तथा बड़ी गलतियाँ किये बिना कोई बडा आदमी नहीं बन सकता । — ग्लेडस्टन

@ मैं इसलिये आगे निकल पाया कि मैने उन लोगों से ज्यादा गलतियाँ की जिनका मानना था कि गलती करना बुरा था , या गलती करने का मतलब था कि वे मूर्ख थे । — राबर्ट कियोसाकी

@ सीधे तौर पर अपनी गलतियों को ही हम अनुभव का नाम दे देते हैं । — आस्कर वाइल्ड

@ गलती तो हर मनुष्य कर सकता है , पर केवल मूर्ख ही उस पर दृढ बने रहते हैं । — सिसरो

@ अपनी गलती स्वीकार कर लेने में लज्जा की कोई बात नहीं है । इससे दूसरे शब्दों में यही प्रमाणित होता है कि कल की अपेक्षा आज आप अधिक समझदार हैं । — अलेक्जेन्डर पोप

@ दोष निकालना सुगम है , उसे ठीक करना कठिन । — प्लूटार्क

@ त्रुटियों के बीच में से ही सम्पूर्ण सत्य को ढूंढा जा सकता है | -– सिगमंड फ्रायड

@ गलतियों से भरी जिंदगी न सिर्फ सम्माननीय बल्कि लाभप्रद है उस जीवन से जिसमे कुछ किया ही नही गया।

------ अब आप बताइए हम अपनी गलती न समझ पाने में कहाँ गलती कर रहे हैं ? हो सके तो इससे कुछ लाभ प्राप्त करें....

No comments:

Post a Comment